रसायन विज्ञान
रसायन विज्ञान क्या है?
रसायन विज्ञान के अंतर्गत पदार्थों के विभिन्न रूपों तत्व यौगिक मिश्रण आदि के निर्माण एवं उनकी अभी क्रियात्मक गतिविधियों का अध्ययन किया जाता है।
लेवायसिये को रसायन विज्ञान का जनक कहा जाता है।
![]() |
रसायन विज्ञान क्या है? |
पदार्थ की अवस्थाएं एवं वर्गीकरण
पदार्थ किसे कहते हैं?
कोई भी ऐसी वस्तु जो स्थान गिरती हैं, जिसमें भार होता है तथा जो अपनी संरचना में परिवर्तन का विरोध करती है, पदार्थ कहलाते हैं।
जैसे :- लकड़ी, लोहा, हवा, पानी, दूध आदि।
पदार्थ को ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही इसे नष्ट किया जा सकता है। इसे सिर्फ विभिन्न अवस्थाओं में परिवर्तित किया जा सकता है।
समान्यतः पदार्थ को इसके गुणों के आधार पर तीन अवस्था में विभाजित किया जा सकता है-
१.) ठोस, २.)द्रव्य और ३.) गैस।
ठोस:- वह पदार्थ जिसकी आयतन और आकार निश्चित होते हैं, उसे ठोस कहते हैं।
जैसे:- लोहा, लकड़ी इत्यादि।
द्रव्य:- वह पदार्थ जिसकी आयतन निश्चित और अकार अनिश्चित होते हैं, उसे द्रव्य कहते हैं।
जैसे:- दूध, पानी इत्यादि।
गैस:- वह पदार्थ जिसकी आयतन और आकार अनिश्चित होते हैं, उसे गैस कहते हैं।
जैसे:- ऑक्सीजन, हवा इत्यादि।
• ठोसों का आयतन निश्चित होता है परंतु अकारा निश्चित होता है जब भी गैसों का ना तो कोई आकार होता है और ना ही आयतन निश्चित होता है यह समय दोनों के बीच के बाद बहुत ही कम होता है इसलिए इसका आयतन में रखकर अनिश्चित होते हैं जबकि ठोस में अणुओं का बीच का बल अधिक होता है इसलिए आकार और आयतन निश्चित होता है।
नोट:-
• गैसों का कोई पृष्ठ नहीं होता है इसका विवरण बहुत अधिक होता है तथा इसे आसानी से संपीड़ित किया जा सकता है।
• किसी भी पदार्थ के अणु निरंतर गतिमान रहते हैं तथा उनमें परस्पर आकर्षण बल होता है। ठोस में गति सबसे कम और परस्पर आकर्षण बल सबसे ज्यादा होता है, जबकि गैसों में इसका उल्टा होता है।
• ताप एवं दाब में परिवर्तन करके किसी भी पदार्थ की अवस्था को बदला जा सकता है। परंतु इसके अपवाद भी हैं जैसे लकड़ी पत्थर इत्यादि यह केवल ठोस अवस्था में ही रहते हैं।
• जल तीनों भौतिक अवस्था में रह सकता है।
तत्व किसे कहते हैं?
वह शुद्ध पदार्थ जो सिर्फ एक ही तरह के परमाणु से मिलकर बना होता है और जिसको किसी ज्ञात भौतिक एवं रासायनिक विधि से ना तो दो या दो से अधिक पदार्थों में विभाजित किया जा सकता है और ना ही अन्य तरल पदार्थों के योग से बनाया जा सकता है, उसे तत्व कहते हैं।
जैसे:- लोहा ऑक्सीजन सोना चांदी आदि।
पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्रमुख तत्व एवं उनका प्रतिशत
यौगिक किसे कहते हैं?
वह शुद्ध पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्व के निश्चित अनुपात में परस्पर क्रिया के सहयोग से बनते हैं या जो साधारण विधि से पुनः तत्वों में विभाजित किए जा सकते हैं, उसे यौगिक कहते हैं।
जैसे:- पानी, नमक, अल्कोहल, क्लोरोफॉर्म आदि।
नोट:- यौगिकों के गुण इसके संगठक तत्वों के गुणों से बिल्कुल भिन्न होते हैं। योगीक में उपस्थिति तत्वों का अनुपात सदैव एक समान रहता है। चाहे वह भी किसी भी स्रोत से क्यों ना प्राप्त किया हो। जैसे:- जल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन 2:1 के अनुपात में पाए जाते हैं। यह सदैव स्थिर रहते हैं, चाहे जल किसी भी स्रोत से क्यों ना प्राप्त किया गया हो।
मिश्रण क्या है?
वह अशुद्ध पदार्थ जो दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिला देने से बनता है, उसे मिश्रण कहते हैं।
जैसे:- पानी और नमक का घोल, हवा में गैसों का मिश्रण इत्यादि।
नोट:- मिश्रण में उपस्थित विभिन्न घटकों के गुण बदलते नहीं हैं। दूध, बालू, चीनी का जलीय विलयन, मिट्टी आदि मिश्रण के उदाहरण हैं।
मिश्रण दो प्रकार के होते हैं-
१.) समांग मिश्रण
२.) विषमांग मिश्रण
समांग मिश्रण क्या हैं?
ऐसी मिश्रण जिसके सभी भागों में उसके अवयवों का अनुपात एक जैसा ही रहता है, उसे समांग मिश्रण कहते हैं।
जैसे:- हवा में गैसों का मिश्रण, पानी में नमक व चीनी का मिश्रण इत्यादि को समांग मिश्रण कहते हैं।
विषमांग मिश्रण क्या हैं?
ऐसी मिश्रण जिसके सभी भागों में उसके अवयवों का अनुपात एक जैसा नहीं रहता है, उसे विषमांग मिश्रण कहते हैं।
जैसे:- बादल, बारूद इत्यादि।
उधर्वपातन किसे कहते हैं?
सामान्यता ठोस को गर्म करने पर वह पहले द्रव अवस्था में परिवर्तित होते हैं। उसके पश्चात गैस अवस्था में। लेकिन कुछ ठोस पदार्थ ऐसे होते हैं, जिन्हें गर्म करने पर द्रव अवस्था में बदलने के बजाय सीधे वाष्प में बदल जाते हैं। और वास्तु को ठंडा किए जाने पर पुनः ठोस अवस्था में आ जाते हैं, उसे हम उधर्वपातन कहते हैं।
जैसे:- कपूर, आयोडीन आदि।
एक टिप्पणी भेजें