ऊर्जा के स्रोत प्रश्न उत्तर
![]() |
ऊर्जा के स्रोत प्रश्न उत्तर |
ऊर्जा के स्रोत क्या है?
ऊर्जा के स्रोत वे होते हैं, जो दीर्घकाल तक सुविधा पूर्वक ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा प्रदान कर सकते हैं। ऊर्जा के सभी स्रोतों को दो प्रमुख वर्गों में विभाजित किया जा सकता है---
१.) ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत एवं २.) ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत।
ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत क्या है?
ऊर्जा के स्रोत जो प्रकृति में अत्यधिक दीर्घकाल में संचित हुए हैं और समाप्त हो जाने पर शीघ्र प्रतिस्थापन नहीं किए जा सकते हैं, ऊर्जा के अनवीकरणीय स्रोत कहलाते हैं।
जैसे:--- जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस) और नाभिकीय ईंधन जैसे यूरेनियम।
ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत क्या है?
ऊर्जा के वे स्रोत जो प्रकृति में निरंतर उत्पन्न होते हैं अक्षय या असिम होते हैं, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत कहलाते हैं। ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, समुद्र के उर्जा (जवारिय ऊर्जा), समुद्र तरंग ऊर्जा और महासागरीय ऊष्मा ऊर्जा और हाइड्रोजन आदि है।
ऊर्जा के उत्तम स्रोत क्या है?
ऊर्जा का उत्तम स्रोत वह है :---
१.) जो प्रति इकाई द्रव्यमान बड़ी मात्रा में कार्य करता हैं।
२.) जो सस्ता होता है और आसानी से उपलब्ध होता है।
३.) जो संग्रह करने तथा लाने ले जाने में सुविधाजनक होता है।
४.) जो उपयोग करने और रखने में सुरक्षित होता है।
५.) जो पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता है।
ईंधन क्या है?
वे पदार्थ जिन्हे ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए जलाया जाता है, उन्हें इंधन कहते हैं।
जैसे :- लकड़ी, कोयला, रसोई गैस, मिट्टी का तेल, डीजल और पेट्रोल।
जीवाश्म ईंधन क्या है?
प्रागैतिहासिक जीवों (जैसे पेड़ पौधों और जंतुओं) के अवशेषों से भूमि के नीचे गहराई में बने प्राकृतिक ईंधन, जीवाश्म ईंधन कहलाते हैं।
जैसे :- कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस आदि।
कोयला :- कोयला कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के योगिकों का एक जटिल मिश्रण है। कोयले में नाइट्रोजन और सल्फर योगिकों की भी थोड़ी सी मात्रा में उपस्थित होते हैं। कोयला ऊर्जा के अन्य रूपों जैसे :- कोलगैस, बिजली तथा तेल (संश्लेषित पेट्रोल) में परिवर्तित किया जा सकता है। ऊर्जा के स्रोत के रूप में कोयले ने ही औद्योगिक क्रांति को संभव बनाया था।
प्राकृतिक गैस के लाभ
१.) प्राकृतिक गैस शीघ्र जलकर काफी अधिक मात्रा में उष्मा उत्पन्न करती हैं। इसलिए कई क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस को घरेलू या औद्योगिक तापन कार्यों के लिए प्रमुख ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।
२.) प्राकृतिक गैस को, बिजली उत्पन्न करने के लिए, तापीय विद्युत संयंत्रों के ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।
३.) संपिडित प्राकृतिक गैस को परिवहन वाहनों (जैसे- कारों, बसों और ट्रकों) में ईंधन के रूप में बहुतायत के साथ उपयोग किया जा रहा है। यह पेट्रोल और डीजल का एक अच्छा विकल्प है क्योंकि यह कोई वायु प्रदूषण उत्पन्न नहीं करता है।
सौर ऊर्जा क्या है?
सूर्य संपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है सूर्य से प्राप्त उर्जा, सौर ऊर्जा कहलाती हैं। सूरज के भीतर होने वाली नाभिकीय संलयन अभिक्रिया में विशाल मात्रा में ऊष्मा और प्रकाश ऊर्जा विमुक्त करती रहती हैं। यह ऊष्मा और प्रकाश ऊर्जा, सौर ऊर्जा के रूप में सूर्य द्वारा सभी दिशाओं में वितरित की जाती हैं।
सागर से ऊर्जा :- सागर या समुद्र से उर्जा मुख्यतः तीन रूपों में प्राप्त की जाती है :-
१.) ज्वरिय ऊर्जा, २.) तरंग ऊर्जा, और ३.) महासागरीय तापीय उर्जा।
सूर्य की ऊर्जा का स्रोत :-
सूर्य से हमें हमें ऊष्मा और प्रकाश हाइड्रोजन नाभिकों के हिलियम नाभिकों के संलयन से प्राप्त होता है। हाइड्रोजन की नाभिकीय संलयन अभिक्रिया है सूर्य की ऊर्जा के स्रोत हैं। सूर्य के समान ही, दूसरे तारे भी अपने उर्जा हाइड्रोजन की नाभिकीय संलयन अभिक्रिया से प्राप्त करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें